Welcome to Punjab Update 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Punjab Update 24
देशबॉलीवुड

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद

 

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने दिल दहला दिया है. ऐसे में इससे जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां जुड़े रहिए.

Tiger Shroff Firing News LIVE: फायरिंग से पहले 45 मिनट तक की गई थी रेकी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपियों के रोल का खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार, नाबालिग और रेहान ने फायरिंग की है. दोनों ने 45 मिनट तक रेकी की. एक बार टाइगर फैंस से मिलने जब नेट के पास आए तब शूटर तो तैयार थे लेकिन बाइक पर ऋतिक सवार नहीं था. ऋतिक मुंबई में राइडर का काम करता है. उसे रास्ता पता थे. ऋतिक पल्सर बाइक के साथ तैयार था. ऋतिक ने ही बाइक खरीदी थी. लेकिन कागज ट्रांसफर नहीं कराया था.

Tiger Shroff Firing News LIVE: मीका सिंह ने मुंबई वालों की सेफ्टी पर उठाया सवाल

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले पर सिंगर मीका सिंह ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने इस गोलीबारी के बाद मुंबई वालों की सेफ्टी पर सवाल उठाया है. सिंगर ने लिखा, ‘इस फेस्टिव सीजन में जो हुआ है उम्मीद करता हूं कि सरकार इसके खिलाफ कड़े कदम उठाएगी. इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.’

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: सुनीता आहूजा ने किया रिएक्ट

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा, ‘टाइगर को मैं छोटे से देख रही हूं. हमारे बच्चों के बर्थडे में सब आते थे. पार्टी करते थे. मुझे इतना दुख हुआ. माता रानी की कृपा है उस बच्चे. वो कभी किसी नहीं लड़ता-झगड़ता है. अच्छा है उसे कुछ नहीं हुआ. उसे जीवन में कोई संकट न आए.’

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: एक हैंडलर के सम्पर्क में थे हमलावर

तीनों एक हैंडलर के सम्पर्क में थे. सिग्नल और टेलीग्राम ऐप के जरिए लगातार मैसेज और लोकेशन शेयर किए जा रहे थे. जांच का विषय कि क्या ये हैंडलर अनिल पंडित था या फिर अनिल पंडित का कोई करीबी तीनो शूटर्स के संपर्क में था. जांच में खुलासा हुआ कि रेहान अनिल पंडित के संम्पर्क में था, जिसमे डिजिटल फुटप्रिंट जांच एजेंसियों को मिले. रिहान के कहने पर ही नाबालिग लड़का जो कि सोनीपत का रहने वाला है वो इस साजिश का हिस्सा बना. मुंबई में पहले से मौजूद ऋतिक ने नाबालिग शूटर और रेहान को लॉजिस्टिक मुहैया करवाया था.

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: हमलावर हुए अरेस्ट, CM देवेंद्र ने कहा ये

सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा, ‘राजस्थान पुलिस की मदद से घटना में शामिल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. हमला करने के बाद आरोपी सूरत की ओर फरार हो गया था. इसके बाद उसने पुणे-जयपुर ट्रेन में सफर शुरू किया. आरोपी की इस गतिविधि का पता चलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत जानकारी जुटाई और राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया. इसके बाद कोटा पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया. जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर मुंबई आएगी, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी और मामले की विस्तृत जांच होगी. इसके अलावा, पुलिस इस हमले में शामिल अन्य सहयोगियों और साजिश के पीछे मौजूद लोगों की भी तलाश कर रही है. इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!